गोरखपुर में पिपिंग सेरेमनी: उप निरीक्षक विजय शंकर यादव बने निरीक्षक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने लगाए स्टार, अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान
स्थानीय संवाददाता……….
गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने उप निरीक्षक विजय शंकर यादव को शासन द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने नवपदस्थापित निरीक्षक विजय शंकर यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस विभाग में पदोन्नति को लेकर खुशी का माहौल रहा और साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

