तेलंगाना के महबूबबाद जिले में हर साल एक शादी होती है. यह शादी एक मंदिर में आयोजित होती है।
खास बात है कि यह मंदिर किसी भगवान का नहीं, बल्कि एक युवा कपल का है।
इन कपल की हर साल मंदिर में शादी होती है।
किसी वास्तविक शादी जैसा ही आयोजन होता है।
यह आयोजन लालू और सुक्कम्मा हर साल आयोजित करते हैं।
मंदिर में जो मूर्ति है वह उनके ही बेटे राम कोटि की है।
राम कोटि के साथ जिस महिला की मूर्ति है।
वह उनकी प्रेमिका की है।
कहानी 2003 में शुरू हुई।
जब राम कोटि ने आत्महत्या कर ली थी।
लालू ने बताया कि उनका बेटा राम कोटि एक लड़की से प्यार करता था।
दोनों एक दूसरे को चाहते थे और शादी करना चाहते थे।
राम कोटि के परिवार को उनके रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी ।
लेकिन लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था।
उन्होंने लड़की को घर में कैद कर लिया. राम कोटि के तमाम प्रयास के बाद उसका परिवार नहीं माना।
वह अपनी बेटी के लिए दूसरी जगह रिश्ता तलाशने लगे।
अपने प्यार से दूरी राम कोटि की बर्दाश्त नहीं हुई और उसने आत्महत्या कर ली।
रामकोटि के आत्महत्या करने की खबर जब लड़की को मिली तो उसने भी दुखी होकर सुइसाइड कर लिया.

