थाना #सुरौली_पुलिस द्वारा चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल, 05 मोबाइल व 4230/-रूपयों के साथ 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक अभियुक्त कि खोजबीन जारी…….
स्थानीय संवाददाता……..
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में थाना सुरौली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुर्ना नाला उसरा बाजार के पास से 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1.विवेक यादव पुत्र श्रीकान्त यादव सा0 नकटापार थाना सुरौली जनपद देवरिया, 2. दिवाकर गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता सा0 जोकहा खास थाना सुरौली जनपद देवरिया, 3. आनन्द निषाद पुत्र अर्जुन निषाद सा0 तिवई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया व 4. मनीष यादव पुत्र यमुना यादव निवासी जाफराबाद थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को तीन चोरी की मोटर साइकिलें क्रमशः स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट UP 52AP 5145 सही नंबर UP 52BP 6054, स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट UP 52BX 2689 सही नंबर UP 57BC 3790 व सुपर स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट BR 29AH 1270 सही नंबर UP 52BF 8270 , 05 चोरी की मोबाइल व चोरी के 4230/-रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पांचवां अभियुक्त स्अथानीय थाने का ही रामकृपाल यादव उर्फ ढोंढा पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष यादव के रुप में हुई जिसके ऊपर देवरिया गोरखपुर सहित कयी थानों का अपराधिक रिकार्ड है जो अभी पुलिस कि पहुंच से दूर है पांचवें अपराधी कि तलाश अभी जारी है बाकी चारों गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर अभियुक्त आनन्द निषाद उपरोक्त की मोटर साइकिल की दुकान से 02 अन्य चोरी की मोटर साइकिले क्रमशः बजाज पल्सर UP 52BQ 7412 व हीरो स्प्लेण्डर UP 52CB 7479 बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 2(30), 317(2),317(4),317(5),341(2),112 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1.विवेक यादव पुत्र श्रीकान्त यादव सा0 नकटापार थाना सुरौली जनपद देवरिया
2.दिवाकर गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता सा0 जोकहा खास थाना सुरौली जनपद देवरिया
3.आनन्द निषाद पुत्र अर्जुन निषाद सा0 तिवई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया
4.मनीष यादव पुत्र यमुना यादव निवासी जाफराबाद थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास*
*विवेक यादव पुत्र श्रीकान्त यादव सा0 नकटापार थाना सुरौली जनपद देवरिया*
1.मु0अ0सं0 158/2024 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना सुरौली
2.मु0अ0सं0 57/2026 धारा 2(30), 317(2), 317(4), 317(5), 341(2), 112 बीएनएस
*आनन्द निषाद पुत्र अर्जुन निषाद साकिन तिवई खास थाना सुरौली जनपद देवरिया*
1.मु0अ0सं0 113/2023 धारा 363 भादवि थाना सुरौली जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 57/2026 धारा 2(30), 317(2), 317(4), 317(5), 341(2), 112 बीएनएस
*बरामदगी का विवरण*
1.स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट UP 52AP 5145 सही नंबर UP 52BP 6054,
2.स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट UP 52BX 2689 सही नंबर UP 57BC 3790
3.सुपर स्प्लेण्डर फर्जी नंबर प्लेट BR 29AH 1270 सही नंबर UP 52BF 8270 ,
4.बजाज पल्सर UP 52BQ 7412
5.हीरो स्प्लेण्डर UP 52CB 7479
6.चोरी की 05 मोबाइल
7.चोरी के 4230/-रूपये ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.थानाध्यक्ष श्री अविनाश मौर्य थाना सुरौली जनपद देवरिया
2.उ0नि0 ज्ञान सिंह पटेल थाना सुरौली जनपद देवरिया
3.उ0नि0 राजवंश कुशवाहा थाना सुरौली जनपद देवरिया
4.उ0नि0 श्यामनारायण यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया
5.हे0का0 अखिलेश दूबे थाना सुरौली जनपद देवरिया
6.का0 अजय कुमार तिवारी थाना सुरौली जनपद देवरिया
7.का0 वीर बहादुर यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया
8.का0 रतन कन्नौजिया थाना सुरौली जनपद देवरिया
9.का0 राजू राजभर थाना सुरौली जनपद देवरिया
10.का0 बेलाल अंसारी थाना सुरौली जनपद देवरिया
11.का0 यशोदानन्द चौहान थाना सुरौली जनपद देवरिया
12.का0 राजू गुप्ता थाना सुरौली जनपद देवरिया

