थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर दिनांक 25.03.2026*
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता व 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पीढ़ा बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्ता गीता व अभियुक्त पंकज को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 24/25.03.2026 की रात को अभियुक्ता द्वारा अपने पुत्र/अभियुक्त के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद में अपने पति की पीढ़ा/डण्डा से मार कर हत्या कर देने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 173/2026 धारा 103(1) भा0न्या0सं0 थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. गीता पत्नी रमेश बेलदर निवासी काशीराम कालोनी थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
2. पंकज पुत्र रमेश बेलदर निवासी काशीराम कालोनी थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद पीढ़ा
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. उ0नि0 चन्दन सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अशोक शर्मा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 हरिओम सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 आरती यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. कां0 बृजमोहन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
6. कां0 अभिनन्दन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

