*प्रेस नोट थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 21.03.2026*
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, निशानदेही पर घटना का साक्ष्य छिपाये जाने में प्रयुक्त 01 अदद वाहन टीपर सीज व कब्जे से 01 अदद मोबाइल बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह मय पुलिस टीम व एसओजी/स्वॉट टीम जनपद गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. दीपक गौड पुत्र स्व0 जवाहिर गौड निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2. लालजी यादव उर्फ गट्टू पुत्र स्व0 राम जतन निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर, 3. शेषनाथ यादव पुत्र सुरजू 4. अंकित यादव पुत्र शेष नाथ 5. देवव्रत यादव पुत्र शेषनाथ निवासीगण बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा 6. एक नफ़र बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना का साक्ष्य छिपाये जाने में प्रयुक्त एक अदद वाहन टीपर सीज व पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू का 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 17.03.2026 को सुबह 06:15 बजे थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राजकुमार चौहान को गोली मार दी गई है, जिन्हें इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2) भा0न्या0सं0 बनाम 1.दीपक गौड़, 2.धर्मदेव चौहान, 3.लालजी यादव उर्फ गट्टू यादव, 4.धरमपाल चौहान, 5.अमरसिंह चौधरी, 6.मोनू पाण्डेय, 7.सत्येन्द्र चौधरी टिल्लू, 8.अभय पाण्डेय व 02-03 अज्ञात पंजीकृत कर घटनास्थल का निरीक्षण व आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच, सीडीआर अवलोकन व अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही से नामजद अभियुक्त 1. दीपक गौड पुत्र स्व0 जवाहिर गौड निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर 2. लालजी यादव उर्फ गट्टू पुत्र स्व0 राम जतन निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्य छिपाये जाने व साक्ष्य नष्ट करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त 3. शेषनाथ यादव पुत्र सुरजू 4. अंकित यादव पुत्र शेष नाथ 5. देवव्रत यादव पुत्र शेषनाथ को गिरफ्तार किया गया तथा 6. एक नफ़र बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।
*पूछताछ विवरण-*
अभियुक्तगण व बाल अपचारी से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान उर्फ निरहू ने जो कपड़ा पहन कर राजकुमार चौहान की हत्या किया था उसके पहने कपड़ों में हत्या करने के दौरान काफी खून लगा था, उस कपड़े को निरहू हम लोगों के टीपर वाहन सं0- UP 53 LT 9553 में रखा था । जिसे आदित्य यादव ने जला दिया था । अभी भी वह वाहन जिसपर आदित्य यादव ने कपड़े जलाए थें वह वाहन टीपर व जले हुए कपड़े का राख मौके पर है ।
*बरामगदी का विवरण—*
1. पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राज चौहान का 01 अदद मोबाइल फोन
2. गिरफ्तार शुदा अभियुक्त दीपक गौड, लालजी यादव, शेषनाथ, अंकित व बाल अपचारी का जामा तलाश से 05 अदद मोबाइल फोन
3. एक प्लास्टिक के पारदर्शी डिब्बे में बरामद अभियुक्त राज चौहान के कपड़े का राख
4. साक्ष्य छुपाये जाने में प्रयुक्त एक अदद वाहन टीपर सं0 UP 53 LT 9553 सीज
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
*1.दीपक गौड पुत्र स्व0 जवाहिर गौड निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर*
i)- मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2) भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
ii)-मु0अ0सं0 456/2015 धारा 323, 427, 504, 506 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
iii) मु0अ0सं0 292/2022 धारा 147, 352, 380, 427, 448, 452, 454, 506 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
iv)- मु0अ0सं0 241/2023 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*2. लालजी यादव उर्फ गट्टू पुत्र स्व0 राम जतन निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर*
i)- मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2) भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
ii) मु0अ0सं0-190/2005 धारा 147, 147, 148, 148, 302, 304, 307, 323, 323, 324, 504, 504 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
iii) मु0अ0सं0-07/2016 धारा 147, 427, 504, 506 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*3)- शेषनाथ यादव पुत्र सुरजू निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल, गोरखपुर*
i)- मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2),238 भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*4)- अंकित यादव पुत्र शेष नाथ निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल, गोरखपुर*
i)- मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2),238 भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
ii)- मु0अ0सं0 59/2024 धारा 147,148,308,341,323,506 भादसं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*5)- देवव्रत यादव पुत्र शेष नाथ निवासी बरगदवा थाना चिलुआताल, गोरखपुर*
i)- मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2),238 भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
ii)- मु0अ0सं0 59/2024 धारा 147,148,308,341,323,506 भादसं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 181/2026 धारा 103(2),61(2),191(2),191(3),303(2), 238 भा0न्या0सं0 थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

