*कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी कर 1,58,04,114 रुपये गबन करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0846/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्ता काजल निलेश कुमार दवे पुत्री निलेश कुमार दवे निवासी गनपति मंदिर रोड नदुरबार थाना नन्दुरबार जनपद नन्दुरबार राज्य महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तों द्वारा फूडकोर्ट चालू करने के नाम पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से आवेदक से धोखे से कुल 1,58,04,114 (एक करोड़ अट्ठावन लाख चार हजार एक सौ चौदह रुपये) गबन करने लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
काजल निलेश कुमार दवे पुत्री निलेश कुमार दवे निवासी गनपति मंदिर रोड नदुरबार थाना नन्दुरबार जनपद नन्दुरबार राज्य महाराष्ट्र
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 0846/2025 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) बी0एन0एस0 थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर

