थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 28.02.2026*
*पुल से नदी में कूदी नाबालिक लड़की का सकुशल रेस्क्यू कर परिजन को सुपुर्द किया गया*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी द्वारा मय पुलिस टीम के थाना क्षेत्रान्तर्गत बंसवारी गाँव के पास स्थित कुंआनो नदी पुल से नदी में कुद गयी लड़की को त्वरित कार्यवाही करते हुए कर बचाया गया तथा नियमानुसार कार्यवाही कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
*विवरण*- दिनांक 28.02.2026 को समय करीब 05.00 बजे शाम को पैदल गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुंआनो नदी पुल से एक लड़की नदी में कूद गयी है उक्त सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पंहुचकर स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को बचाया गया । परिजनों के संबंध में जानकारी कर थाना स्थानीय पर बुलाकर नाबालिग लड़की को उन्हे सुपुर्द किया गया ।
*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. कां0 दिनेश कुमार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
4. म0कां0 मालती मझवार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

