गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रोहित गिरफ्तार, कांटे तिराहे से दबोचा
रिपोर्टर विंध्यवासिनी यादव संत कबीर नगर
#संतकबीरनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र लालजी निवासी जगदीशपुर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को कांटे तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
आपराधिक इतिहास
पुलिस अभिलेखों के अनुसार रोहित के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
मु0अ0सं0 795/2025 धारा 304(2), 317(2), 112 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
मु0अ0सं0 163/2025 धारा 304(1), 317(2) बीएनएस थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती।
मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध श्री राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्री उमाशंकर त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल हरिप्रकाश तथा कांस्टेबल चन्द्रशेखर शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

