गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संतकबीरनगर:- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज अग्रहरी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को उसके घर से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज अग्रहरी के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं—
मु0अ0सं0 795/2025 धारा 304(2), 317(2), 112 बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
मु0अ0सं0 163/2025 धारा 304(1), 317(2) बीएनएस थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती।
मु0अ0सं0 112/2026 धारा 2(b)(i), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त गिरोहबंद होकर समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था, जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी टीम
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के साथ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अशोक कुमार दूबे, हरिकेश बहादुर सिंह, धर्मनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार सिंह, जनार्दन प्रसाद, महिला कांस्टेबल सुनीता पाल, दुर्गावती खरवार एवं महिला होमगार्ड विजयलक्ष्मी शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

