थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 18.02.2026*
*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 03 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से01 अदद पिस्टल व 08 अदद जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद कार बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में मय एसओजी/स्वाट, एण्टीथेप्ट सेल, सर्विलांस सेल व साइबर सेल टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2026 धारा 191(2),191(3),190,61(2),103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. विशाल सिंह, 2. सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव, 3. देवेन्द्र कुमार, व 4. छोटू उर्फ मानवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया व 03 नफर बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 08 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर,घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद अर्टिगा कार बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
घटनास्थल पर मौजूद समस्त 7 व्यक्तियों (मृतक अरुण व अन्य 6 व्यक्ति) आपस में मित्र थे जिनमें पूर्व से ही आपसी मेलजोल काफी था । घटना वाले दिन विशाल ने बातचीत के दौरान असलहा अपने मित्रों के बीच दिखाते हुए आपसी बात को लेकर गोली चलाई गयी जो वही पर मौजूद अरुण को लग गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पता व आपराधिक इतिहास-*
1. विशाल सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी हमीदपुर करीमनगर लल्लन सिंह टोला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. सोनू यादव उर्फ बल्ले यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी करीमनगर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0 470/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर
3. देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मोलहू प्रसाद निवासी ग्राम अमवा हरिजन बस्ती थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0 351/2018 धारा 379,411 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. छोटू उर्फ मानवेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार निवासी मडहा थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 98/2026 धारा 191(2),191(3),190,61(2),103(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल 32 बोर व 08 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
2. घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाइकिल
3. 01 अदद अर्टिगा कार

