परशुरामपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप
यूपी, बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ अचानक लापता हो गए।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद अजय कुमार गौड़ को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के बाद से वे लापता हैं।
लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
उनका निजी मोबाइल परशुरामपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ लापता, पुलिस महकमे में हड़कंप
यूपी, बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने का प्रभार संभाल रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ अचानक लापता हो गए।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद अजय कुमार गौड़ को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकलने के बाद से वे लापता हैं।
लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
उनका निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों बंद बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं आमजन में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सुबह संपर्क करने पर अजय कुमार गौड़ का फोन बंद मिला, जिसके बाद स्टाफ को सूचना दी गई और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।
फोन और थाने का सीयूजी नंबर दोनों बंद बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं आमजन में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि सुबह संपर्क करने पर अजय कुमार गौड़ का फोन बंद मिला।
जिसके बाद स्टाफ को सूचना दी गई और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।