अपहरण कांड में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद……..
स्थानीय संवाददाता……..
बस्ती। थाना पैकोलिया पुलिस टीम ने अपहरण के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई थाना पैकोलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0–11/2026 के तहत की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सुरेंद्र उर्फ मुन्ना चौधरी पुत्र परशुराम चौधरी
02. रामप्रीत पुत्र जगदत्त वर्मा
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध BNS की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 140(1), 110 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण
दिनांक 29 जनवरी 2026 को पीआरवी के माध्यम से थाना पैकोलिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक गाड़ी धुलवाने गया था।
इसी दौरान अभियुक्त मौके पर पहुंचे और युवक का अपहरण कर उसे जबरन एक भट्ठे पर ले गए।

सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई और सक्रिय कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
