गर्लफ्रेंड की हत्या कर टकला हो गया आशिक…
30 जनवरी की सुबह एक 35 साल की महिला की लाश मिलती है। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं होता है। चेहरा कुचला हुआ। ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। तन के कपड़े भी उतारने का उद्देश्य यही रहा। लेकिन, पुलिस अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू करती है। CCTV और सर्विलांस की मदद से महिला की शिनाख्त की कोशिश की जाती है। सीसी कैमरे में पुलिस को घटना वाली रात एक स्कूटी पर 3 लोग जाते हुए दिखाई पड़ते हैं।
संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटाती है।
स्कूटी को ट्रेस करते हुए पहला क्लू मिलता है। दो फरवरी दिन सोमवार को पुलिस एक शख्स तक पहुंचती है, जो अपना नाम विजय कुमार साहनी बताता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में बीमा का काम करता है। इसमें उसे करीब डेढ़ लाख रुपए हर महीने मिलते हैं।
फिर पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करती है। तब विजय बताता है कि साल- 2012 में वह #मुंबई गया था। यहां उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई थी।
विजय ने बताया- कुछ मुलाकातों के बाद प्रिया से नजदीकियां बढ़ीं, तो मैं वहीं कमरा लेकर उसके साथ लिव-इन में रहने लगा। इसी बीच हमने एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद प्रिया को एक बेटा भी हुआ। बेटे की उम्र इस समय 13 साल है।
बेटा पैदा होने के बाद मेरी प्रिया से दूरियां बढ़ने लगीं। बाद में मैं प्रिया से अलग हो गया। मुंबई में तलाक के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन भी दिया था। लेकिन, प्रिया ने किराए का घर बदल दिया था। इसके चलते कागजी प्रक्रिया नहीं पूरी हो पाई।
विजय ने बताया- इसी बीच मैं #गोरखपुर अपने घर आ गया। साल- 2014 में घरवालों ने मेरा रिश्ता तय कर संध्या से शादी करा दी। शादी के बाद मैं पत्नी को लेकर मुंबई चला गया। वहां एक साल बाद इंस्टाग्राम के जरिए फिर प्रिया मेरे संपर्क में आ गई।
मैं फिर से उससे मिलने-जुलने लगा। उसके साथ दो-दो महीने तक बाहर चला जाता था। कई बार मेरी पत्नी ने मुंबई के थाने पर मेरी मिसिंग का एप्लिकेशन भी दिया था। तब पुलिस ने मुझे प्रिया के घर से ढूंढ निकाला था।
इसी बीच पत्नी और घरवालों को भी मेरे और प्रिया के रिश्ते के बारे में पता चल गया। उधर, प्रिया भी मुझ पर घर ले जाने का दबाव बनाने लगी। प्रिया ने धमकी दी कि अगर मैं उसे अपने घर नहीं ले गया, तो मेरे गांव जाकर हंगामा करेगी।
यह बात मैंने अपने ससुर और परिवारवालों को बताई। तब परिवार वालों ने कहा कि प्रिया को लेकर गोरखपुर आओ। यहां पर उससे बात होगी।
विजय ने बताया- 26 जनवरी को मैं पत्नी संध्या और प्रिया शेट्टी को लेकर गोरखपुर पहुंचा। यहां 2 दिन एक होटल में रुका। रामगढ़ताल और गोरखनाथ की सैर की। इस दौरान पत्नी और प्रेमिका के साथ खूब शराब पार्टी की। प्रिया बहुत ज्यादा शराब पी लेती थी। पीने के बाद वह बार-बार धमकी देती थी कि अगर मेरे साथ गलत हुआ, तो पूरे परिवार को गोरखपुर में बदनाम कर दूंगी।
29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर मैं पत्नी और प्रेमिका के साथ शराब पीते हुए पीपीगंज गया। रास्ते में ऑटो वाले को भी शराब पिलाई। मौज मस्ती करते हुए वो लोग पीपीगंज पहुंचे, जहां ऑटो वाले ने पैसे मांगे, तो उससे हमारा झगड़ा हो गया। तब विजय ने ऑटो वाले से कहा कि मैं भी यहीं का रहने वाला हूं। संध्या को दिखाते हुए कहा कि यह मेरी पत्नी है।
ऑटो वाले से झगड़ा होने के बाद सब लोग वहीं पर उतर गए। विजय ने अपने सुसराल में कॉल करके स्कूटी मंगवाई, जोकि उसके सुसर की थी। विजय ने कहा- पीपीगंज में संध्या और प्रिया को स्कूटी पर बैठाकर मैं सहजनवां के लिए निकला। रास्ते में एक जगह पर ठहरकर हम तीनों ने फिर शराब पी।
यहीं पर प्रिया हंगामा करने लगी। तब संध्या ने उसे बड़ी मुश्किल से शांत कराया। इसके बाद वह नशे में जमीन पर लेट गई। तब किसी तरह संध्या के साथ मिलकर मैंने प्रिया को स्कूटी पर बैठाया।
विजय ने बताया- मैं स्कूटी चला रहा था। बीच में प्रिया और उसे पीछे से पकड़कर संध्या बैठी थी। तभी रास्ते में बरघट्टा पुल पड़ा। वहां गाड़ी रोककर फिर से हम तीनों ने शराब पी। वहां भी प्रिया हंगामा करने लगी। तब संध्या ने कहा कि इसको जान से मार देना चाहिए।
इस पर मैंने प्रिया का तेजी से गला दबाया। नशे में हाेने की वजह से वह चिल्ला भी नहीं पाई। विजय ने बताया कि मारने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उसकी लाश पुल से 20 फीट नीचे लेकर गया। वहां पर पहचान छिपाने के लिए पहले चेहरा कूच दिया। इसके बाद कपड़े निकालकर न्यूड कर दिया। फिर मैं और संध्या घर जाकर सो गए।
अगले दिन सुबह नाई के पास जाकर मैंने बाल और दाढ़ी हटवाई, जिससे पहचान न हो पाए। पत्नी ने भी अपने कपड़े नदी में फेंक दिए थे।
यह मामला गोरखपुर का है पुलिस ने विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर रामबिलास साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

