थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 30.01.2026*
*गैर-इरादतन हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार*
स्थानीय संवाददाता……
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी प्रभारी थाना कैण्ट के नेतृत्व में व0उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 432/2025 धारा 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता कबूतरी देवी पत्नी दीनानाथ प्रजापति निवासिनी ग्राम दुलहरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर हाल पता ग्राम रामगढ़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्ता द्वारा जमीन के विवाद में उनके पिता से वाद विवाद किया गया तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी, जिसमें वादी के पिता की मृत्यु हो गयी । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
कबूतरी देवी पत्नी दीनानाथ प्रजापति निवासी ग्राम दुलहरा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर हाल पता ग्राम रामगढ़ थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0स0 432/2025 धारा 105 बीएनएस थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. व0उ0नि0 विनोद कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 सुरेन्द्र राम थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. म0आ0 रूबीना थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. म0आ0 मीना पाल थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

