*मिलावट खोर दूधियो पर खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई*
गोरखपुर।दूध में मिलावटखोरी की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य गोरखपुर के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज मंगलवार को खजनी मोड़ पर छापामार कर मिलावखोर दूधियों पर कार्यवाही की । मौक़े पर दूध विक्रेता अपने डिब्बे में विभिन्न कम्पनियों के पैकड दूध मिलाते हुए पाए गए जिसे मौक़े पर सैम्प्लिंग कर कि जाँच हेतु भेजा गया । जाँच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह , खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद राय, अजय सिंह प्रतिमा त्रिपाठी इंद्रेश प्रसाद, व कृष्ण चंद्र शामिल रहे । जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

