SDM ज्योति मौर्या वाला कांड याद है…?
याद ही होगा लेकिन SDM वाला तो नार्मल था।
ये वाला तो ख़तरनाक निकला।
तस्वीरों में जो दिख रहे हैं पति-पत्नी हैं।
2016 में दोनों को प्यार हुआ था।
प्यार परवान चढ़ा तो बात शादी तक पहुंच गई।
लेकिन लड़के के घर वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे।
लेकिन भाई साहब को लड़की से कसके प्यार था।
तो घर वालों की बातों को दरकिनार करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली। मतलब दो माला, एक वकील और शादी सम्पन्न। 😅🤣
इन सबके बीच तस्वीरों में दिख रही वर्दीधारी पायल रानी को पढ़ने का भी शौक था।
इसलिए पति गुलशन ने मजदूरी करके पायल को पढ़ाया और समय के साथ ये मेहनत रंग लाई।
2023 में पायल का सेलेक्शन UPSI में हो गया।
लेकिन अब पति का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर बनते ही पायल रानी के तेवर बदल गए हैं।
और अब वह घर नहीं आती।
उल्टा घर आने के लिए बोला तो उसने दहेज उत्पीड़न की FIR दर्ज करा दी।
अब बात को समझिए……..
जो इंसान पायल रानी से प्यार करता थ।
उसके बाप से बिना 1 रूपए लिए कोर्ट मैरिज की……
यहां तक कि मज़दूरी करके उसे सब इंस्पेक्टर बनाया…….
क्या वो दहेज की मांग करेगा 🤔 खैर घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ की है।

