लखनऊ ब्रेकिंग,,,,,
थान तालकटोरा क्षेत्र का पूरा मामला
पुलिस के हाथ अभी तक हैं खाली।
नहीं कर रही है दोषियों के खिलाफ कोई कार्यावाही।
अभी तक इशू यादव नाम का व्यक्ति जोकि सेक्टर D राजाजीपुरम का रहने वाला है वह पहले से ही अपराधी है और उसके ऊपर कई संगीन मुकदमे भी है, जिसने राजीव जो कि लगभग 16 साल का नाबालिग है उसका अपहरण चार पहिया वाहन से अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था गाड़ी मे नंगा करके मारा और मरवाया था, कनपटी परअवैध पिस्टल लगाई थी जान से मारने कि धमकी भी दे रहे थे,उनको नहीं किया गया है गिरफ्तार,
लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जिसको आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे नाबालिक लड़के को गाड़ी के अंदर जबरन उठाकर भरा जाता है उसके बाद उसको उसी गाड़ी में यीशु यादव नामक व्यक्ति जो कि पहले से ही अपराधी है डी ब्लॉक राजाजीपुरम का रहने वाला है अपने साथियों के साथ राजीव को गाड़ी में भरकर ले जाता है, और उसी गाड़ी के ही अंदर बहुत मारा जाता हैऔर उसके सारे कपड़े उतरवाए जाते हैं उस लड़के को बिल्कुल नंगा कर दिया जाता है और साथ ही उसके कान में लगा दी जाती है पिस्टल, पीड़ित लड़का नाबालिग है जिसका नाम राजीव दास है और वह डबल पुलिया सी ब्लॉक राजाजीपुरम का रहने वाला है, नाबालिक को रात में 31/12/25 करीब 2:00 बजे के आसपास उठाया गया और सुबह तकरीबन 6 और 7 के बीच में छोड़ा गया नाबालिक राजीव जब घर पहुंचा तो उसने अपने घर वालों को पूरी बात बताई पूरी बात, सुनने के बाद उसके घर वालों ने अपने पूरे परिवार को बुलाया और सारे परिवार वालों के साथ वह लोग तालकटोरा थाने पर आ गए जहां पर उनलोगों ने इशू यादव और उनके साथियों के खिलाफ दी तहरीर,
परन्तु चौकी थाने वाले पीड़ित के परिवार वालों की नहीं सुनरहे है यहां पर कोई फरियाद,परिवार वाले काफ़ी आक्रोश मे है, वहीं पर राजीव जोकि किडनैप हुआ था वह काफ़ी सदमे मे है, थाना तालकटोरा क्षेत्र का है पूरा मामला,
उच्च अधिकारी इस खबर को संज्ञान में लेकर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द करें करवाई, और पीड़ित राजीव जोकि गरीब परिवार से है और नाबालिग भी है उसको इंसाफ मिल सके, और जनता का विश्वास क़ानून पर बना रहे।
अमूल्यरत्न न्यूज – स्थानीय संवाददाता

