बधाई देवरिया !!
पिछले लगभग 45 सालों से अवैध मज़ार पर हो रहा अवैध इस्लामिक आयोजन रद्द कर दिया गया है, मेरी अपील पर आपकी एकजुटता, जागरूकता एवं माननीय उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्यवर श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी की सरकार की सख्ती के बाद हरकत में आए देवरिया प्रशासन ने देवरिया ओवरब्रिज के नीचे होने जा रहे इस्लामिक आयोजन को रोक दिया है।
बकायदा अवैध मज़ार पर नोटिस चिपका दी गई है।
ये हिदायत दी गई है कि आयोजन करने पर कार्रवाई होगी।
हैरानी की बात यह है कि यही प्रशासन पहले अनुमति दी जाए या ना दी जाए।
इसकी आख्या मांग रहा था।
मेरा सवाल पहले भी यही था।

और आगे भी यही है कि जब मज़ार की संपूर्ण जमीन ही अवैध घोषित हो गयी तो फिर ऐसी अवैध मज़ार का प्रार्थना पत्र स्वीकार ही क्यूँ किया गया।
मज़ार कमेटी के जिन लोगों के विरुद्ध फर्जीवाड़ा और भू माफ़िया होने का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। वे प्रार्थना पत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचने की हिम्मत कैसे जुटा पाये।
आख़िर उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है, बहरहाल देवरिया को बधाई, मेरी बात सुनने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार, मज़ार के नाम पर मज़हबी खेल रचने वालों को देवरिया की जनता ने पुरज़ोर जवाब दिया है। आगे भी देंगे।
स्व. राम नगीना यादव अमर रहें। अमर रहे
जय जय देवरिया !!

