*आशा कार्यकत्रियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान*
*अमूल्यरत्न न्यूज मंडल संवाददाता गोरखपुर की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को विशेष संचारी रोग अभियान की शुरुआत की। इसके तहत विकास खंड परिसर से 11 बजें साइकिल फागिंग टीम एवं मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आशा कार्यकत्रियां वैन रवाना होते ही सांसद से वेतन एवं अपनी अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर घेराव किया।
विकास खंड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर सांसद ने आगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्रस्ताव पर आशा कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ गया है। शीघ्र भुगतान हो जायेगा। आप की पीड़ा एवं समस्याओं को पार्लियामेंट में उठाऊंगा।
उन्होंने कहा कि आशाओं को कम प्रोत्साहन राशि गोरखपुर ही नहीं बल्कि यह पूरे राष्ट्र की समस्या है। मेहनत और गरीबी से मैं भी गुजरा हूँ। महिलाओं के दर्द को जानता हूँ। कश्मीर में महिलाएं पहाड़ों पर बसे गाँवो में जाकर कोरोना काल में मानवता की सेवा करते हुए इंसानों की जान बचाई हैं। कोरोना काल में महिलाओं की सेवाएं सराहनीय है।
सरकारें भी आप के सहयोग के लिए खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि एक माह के अभियान के तहत संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए मोबाइल वैन गांव गांव में जायेगी। मोबाइल वैन अपने आप मे एक क्लिनिक हैं। जिसमें सारी दवाएं उपलब्ध रहेगी। अभियान में शामिल युवक साइकिल से गांवों मे फागिंग करेंगे। पिछली सरकार में आप आशा बहनों एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कोई जानता नहीं था। इस सरकार में सभी लोग जानने लगें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल में डेंगू और मलेरिया सें 200 से 300 बच्चों की मौत हो जाती थी। मुख्यमंत्री के सहयोग एवं हेल्थ विभाग की सक्रियता से अब बच्चों की मौत नहीं हो रही हैं। इस समय डेंगू को दो और मलेरिया के दो मरीज हैं।
इस अवसर पर खोराबार प्रभारी डा. राजेश कुमार , स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्वेता पांडेय,विकास खंड अधिकारी कविता अवस्थी , सी.डी.पी.ओ.पूनम रानी , विकास कुमार ,रामप्रताप यादव ,असलम ,आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

