उप मुख्य चिकित्साधिकारी की
कारवाई से आम जनता में सकारात्मक चर्चा
वरिष्ठ संवाददाता अजय कुमार उपाध्याय बांसडीह बलिया
बलिया जनपद के नगरा नगर पंचायत में कुछ दिन पूर्व हुए जच्चा बच्चा की मृत्यु के उपरान्त स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से आरोपित महिला डॉक्टर के जेल भेजे जाने के दो दिन बाद ही उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रभावती देवी ने नगरा क्षेत्र में गहन जांच की। जांचोपरांत अवैध पाए गए चिकित्सकों पर विधिक कारवाई करते हुए चिकित्सा संस्थानों को सील कर दिया। दिन भर नगरा बाजार में चर्चा होती रही और अनेक चिकित्सक हलकान नजर आए। वहीं आम जनमानस में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तत्परता को लोगों ने न्यायोचित बताया। लोगों का मानना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर ऐसे ही संज्ञान लेते रहें तो निश्चित ही आम आदमी दलालो और फर्जी चिकित्सकों से बचा रहेगा।

