
राष्ट्रध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा को सफल
बनाने का संकल्प हर घर तिरंगा अभियान__नरेंद्र मोदी
*संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज*
महराजगंज , हमारा तिरंगा राष्ट्रीय गौरव, साहस, शौर्य और अभिमान का प्रतीक है । जिसे देखकर प्रत्येक देशवासी का हृदय देशभक्ति के भाव से भर जाता है ।इसी भाव के साथ मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की नई पीढ़ी को आजादी और देश के साथ जोड़ने का स्वर्णिम अवसर बन गया है, जो जन-जन में राष्ट्रप्रेम के भाव को संचारित कर रहा है । इस उत्सव की बेला में हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं । आप भी तिरंगा फहराएं और सेल्फी लगाए। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में कही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आत्मा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान एक जन-आंदोलन बन चुका है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।राम जियावन मौर्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी दें और उन्हें अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इस। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गर्व, सम्मान और आज़ादी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान हर नागरिक में देशप्रेम की अलख जगाने का कार्य कर रहा है। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक तिरंगा पहुंचाएं और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय पर्व को गौरव के साथ मनाएं। कार्यशाला में उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपने देश के इतिहास और शहीदों के बलिदान को समझना बेहद ज़रूरी है। भाजपा कार्यालय पर आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल झंडा फहराने का नहीं, बल्कि भारत के गौरव, बलिदान और एकता को नमन करने का अवसर है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराना है, जिससे पूरे देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गर्व की भावना जागृत हो। कार्यशाला में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी सौंपीं। संजय पांडेय ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। इस अभियान के माध्यम से हम अपने देश के गौरव को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल संतोष सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव ओम प्रकाश पटेल, जिला मंत्री गौतम तिवारी बच्चू लाल चौरसिया, गौतम तिवारी, सरोज पांडेय, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बबलू यादव ने किया और अंत में सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि तिरंगा यात्रा प्रभावशाली और भव्य रूप से संपन्न हो सके।