
नहीं रहे दिग्विजय नाथ त्रिपाठी, ग्राम प्रसाद गिदही शिकारपुर में शोक सभा का आयोजन
महराजगंज,शिकारपुर, 3 अगस्त — ग्राम प्रधान गिदही निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक दिग्विजय नाथ त्रिपाठी का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को शिकारपुर चौराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में एम के दुबे कहा वा दिग्विजय नाथ त्रिपाठी के समाजसेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास में योगदान को याद किया जाएगा। बिपिन सिंह ने कहा कि उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता,कैलाश सिंह,सोनू मोदनवाल,श्याम सुंदर,आदि मौजूद रहे।