
भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय छति
महाराजगज 22 अगस्त। पूर्व मुख्य मंत्री कल्याण सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। अपने सख्त प्रशासन व कुशल रणनीति के कारण वह बेहद लोकप्रिय थे।उक्त बातें भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कही। वह काफी दुखी थे। उन्होंने कहाकि उनसे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से बेहद आत्मीय रिश्ता था। वह उनके दिल्ली के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर अक्सर जाते थे। इसी आवास से उन्होंने 1993 में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। तब सूची के नाम को टाइप करने के लिए विशेष तौर पर मेरे आवास पर टाइप राइटर मंगाया गया था।केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहाकि राम मंदिर आंदोलन के नायक बेहद सरल थे। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने मेरे नाम पर सहमति तब दी थी। जब मैं मामूली सा नगर निगम का पार्षद था। मेरे नाम का प्रस्ताव मेरे राजनीतिक गुरु डॉ.रमापति राम ने किया तो संस्तुति कलराज मिश्र जी ने किया। लेकिन अंतिम घोषणा कल्याण सिंह की सहमति के बाद हुई। एक बार मुलाकात होने के बाद नाम से ही पुकारते थे। आज देश ने राम का काम करने वाले कल्याण को खो दिया है।जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहाकि प्रभु श्री राम जी के मंदिर के लिए सीएम की कुर्सी पर लात मारने वाले और प्रभु श्री राम के मंदिर के वास्तविक नीव रखने वाले आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का निधन हो गया है । उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भारत वासियों के लिए अपूर्णीय क्षति है, श्री राम से यही कामना है कि उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहाकि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राममंदिर निर्माण के लिए सतत प्रयत्नशील रहे स्वच्छ एवं ईमानदार छवि के कर्मठ नेता श्री कल्याण सिंह जी का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें l