*जल निकासी की समस्या,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम*
*पिपराइच संवाददाता – भटहट की रिपोर्ट*
*गोरखपुर*/पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड भटहट के जंगल डुमरी नंबर दो में जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीण रोड पर बैठ गए एवं अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे एव प्रशासन के आदेश पर भी कार्य न होने का आरोप लगा रहे थे।मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं से अवगत होते हुए समस्या का निराकरण किया
बताते चलें कि विकास खंड भटहट के ग्राम पंचायत जंगल डुमरी नम्बर दो में जल निकासी की समस्या को देखते हुए हल्का लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था जिसको संज्ञान में लेकर एसडीएम द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था । कानूनगो द्वारा बताया गया कि 15 साल पहले एक नाला मंदिर बाजार के बगल से होते हुए आगे तक जाता था जिसे लोगों द्वारा पाट दिया गया था जहां पर नाला संकरा था एवं पट जाने की वजह से ओवर फ्लो हो रहा था एवं लोगों के खेतों में जा रहा था। कुछ लोगों ने नाले पर निर्माण कार्य भी करवा लिया था जिसकी समस्या को लेकर ग्रामीण रोड पर बैठ गए । ग्रामीणों का कहना था कि पानी की निकासी बहुत ही आवश्यक है जलजमाव से दर्जनों एकड़ फसल नुकसान हो रही है ।मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार एवं गुलरिहा थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाले को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए जाम को खाली कराया।खबर लिखे जाने तक कानूनगो एवं अन्य लोग मौके पर मौजूद रहकर आगे की कार्रवाई पूरी करने में लगे हुए थे ।

