*गोरखपुर में 130 सड़कों को गड्ढा मुक्त करेगा नगर निगम*
————————–
*संवाददाता संतोष कुमार यादव की रिपोर्ट*
———————–
*गोरखपुर*/नगर निगम क्षेत्र की 130 सड़कें बारिश से टूट गई हैं। इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। सभी सड़कों की पैचिंग का काम इसी महीने पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर पैचिंग का काम दशहरा से पहले पूरा कराया जाएगा।
वार्ड नंबर छह में कृष्णा स्वीट्स से करीमनगर चौराहा तक एक किलोमीटर लंबी और सात मीटर चौड़ी सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यदि लेजाकपुर में गंगेज चौराहा से अली नगर, बक्शीपुर चौराहा से नखास और बक्शीपुर चौराहा से जुबिली चौराहा तक सड़क की पैचिंग कराई जाएगी। एचएन सिंह से धर्मपुर तिराहे तक, चार फाटक से पावर हाउस होते हुए आरकेओके मोड़ तक, गोरखनाथ ओवरब्रिज से रामलीला मैदान होते हुए पथरकट्ट मोड़ समेत 70 सड़कों की पैचिंग कराई जाएगी। बेतियाहाता में फिराक गोरखपुरी चौराहा से रुस्तमपुर ढाले तक सीसी सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।