पीडब्लूडी और सीएम का आपसी सामंजस्य असंतुलित प्रतीत: शैलेन्द्र
फोटो – 1
गोरखपुर। तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा 13 जुलाई 2021 से भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे चरणबद्ध अभियान के दूसरे क्रम में 5 अक्टूबर 2021 से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के कार्यालय पर चल रहे क्रमिक धरने के तीसरे दिन गुरुवार को संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओं के सम्बोधन में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित 37 सूत्री ज्ञापन की पृष्ठांकित प्रति मुख्य अभियंता द्वारा अब तक न लिया जाना भ्रष्ट लोकशाही रवैया का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि सीएम सिटी में ऐसे भ्रष्ट लोकशाही लोक सेवकों का काबिज़ रहना मुख्यमंत्री के विकासयुक्त योजनाओं पर कालिख पोता नजर आ रहा है। शायद यही कारण है कि मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त आवाहन को भ्रष्ट अभियंतागण गड्ढायुक्त स्वरूप में तब्दील कर दे रहे हैं, या तो यह भ्रष्ट अभियंता सीएम विरोधी हैं या लोक निर्माण विभाग सीएम के अनुशासन में नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में लोक निर्माण विभाग और सीएम का आपसी सामंजस्य व्यवहारिक रूप में असंतुलित है यदि है तो सीएम के गड्ढामुक्त आवाहन का स्वरूप क्या होगा? उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए राम चंद्र दुबे जिला मंत्री गोरखपुर ने कहा कि अगर 37 सूत्रीय ज्ञापन का विभागीय अभिलेखों से तुलनात्मक अवलोकन किया जाए तो स्पष्ट होने जाएगा कि लोक निर्माण विभाग शासकीय तंत्र से परे होकर स्वतंत्र रूप से अपने लाभ के अपेक्षा अनुरूप कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। कहीं ना कहीं इस स्वतंत्रता में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की मूक सहमति व संलिप्तता है। अन्यथा सीएम के विकास कार्यों पर कालिख पोते भ्रष्ट अभियंता नजर ना आते। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, रवि श्रीवास्तव जिला चेयरमैन कमर महमूद पूर्व उपाध्यक्ष बार एसो.सिविल कोर्ट, चंद्रिका भारती प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बेडकर महा सभा, कलेक्ट्रेट बार महामंत्री एवं मण्डल चेयरमैन विधि विभाग योगेंद्र मिश्र उ0प्र0 प्रभारी सेकेरेट्री विधि विभाग उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।