[08/10, 06:57] JP JAISWAL: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत -शव को कब्जे में लेकर कोल्हुई पुलिस ने भेजा पीएम के लिए
महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षिय विवाहिता महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मिली जानकारी के अनुसार कोल्हूई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनहवा के टोला इंदरजोत निवासी जितेंद्र साहनी की शादी चार माह पूर्व सोनाली के साथ हुआ था। बुधवार को परिजन घर से बाहर किसी काम से गये हुए थे सोनाली घर मे थी परिजन जब शाम के 6 बजे के आसपास घर वापस लौटे तो सोनाली को छत के पंखे से लटकता देख परिजनों का पैरों तले जमीन खिसग गया आनन फानन में शव को पंखे नीचे उतारा गया। वही सूचना पाकर मौके पर मय फ़ोर्स के साथ पहुची कोल्हूई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कोल्हूई देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया विवाहिता महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दिया गया है।