
*पट्टी क्षेत्र के रामपुर खागल में आज आएंगे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री*
एन्टीकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता
*तुलसी पीठ सेवा न्यास चित्रकूट के उत्तराधिकारी
आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होगा।*
पट्टी क्षेत्र के रामपुर खागल में जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन आयोजन में 24 अक्टूबर को शामिल होंगे बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी, स्वामी रामभद्राचार्य जी ने कहा कि गुरुवार को श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास के गुरु भाई बागेश्वर वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री भी आएंगे।
महाराज जी ने कहा कि शुक्रवार को भात की तैयारी के चलते गुरुवार शाम को भोजन की व्यवस्था नहीं रहेगी। कहा कि गुरुवार के रात भर भोजन बने। सब महिलाएं अइहह, गीत गइहइ, पूड़ी बेलइहइ। हमहूं पूड़ी बेलब। शुक्रवार के चकाचक आनंद होए। मुख्य यजमान कमला देवी मिश्रा, सुशील मिश्रा, रेनू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अर्चना मिश्रा रहे। तुलसी पीठ सेवा न्यास चित्रकूट के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होगा।