निरंकुश भ्रष्टाचार को रोकने के लिए संकल्पित संगठन : शैलेंद्र
विलुप्त होता लोकतंत्र, शैलेंद्र
गोरखपुर। मंडल आयुक्त कार्यालय गोरखपुर पर जीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनहित के मुद्दों पर चल रहे क्रमिक धरने के 85 वें दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार की संवेदनहीन कार्यशैली से लोकतंत्र विलुप्त होता दिखाई दे रहा है। संगठन ने अपने साहस का अदम्य परिचय देते हुए कहा कि न तो लोकतंत्र को विलुप्त होने दिया जाएगा और न ही सीएम सिटी में निरंकुश भ्रष्टाचार का संक्रमण फैलने दिया जाएगा।
उक्त के क्रम में संगठन ने शासकीय प्रशासकीय तंत्र को चेतावनी दिया है कि अपनी निरंकुश भ्रष्टाचार की आदतों से बाज आएं या फिर शहर से बेदखल होने की तैयारी कर ले। इसी क्रम में सीएम सिटी में निरंकुश भ्रष्टाचार के फैल रहे संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार 5 अक्टूबर को आज तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन में जिला मंत्री राम चंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय गोरखपुर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प आरंभ करते हुए 37 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित कर मांगे पूरी न होने तक क्रमिक धरना जारी रखने का एलान किया। सत्याग्रह संकल्प कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, चेयरमैन कमर महमूद पूर्व उपाध्यक्ष बार एसो.सिविल कोर्ट,कलेक्ट्रेट बार महामंत्री एवँ मण्डल चेयरमैन विधि विभाग योगेंद्र मिश्र, उ0प्र0 प्रभारी सेकेरेट्री विधि विभाग उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, अनूप शुक्ला, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, राज्य प्रभारी /सचिव विधि विभाग उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट, विरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, बृजराज सैनी, संजय गुप्ता, इत्यादि भारी सख्या में लोग उपस्थित रहे।

