पीएम आवास योजना के तहत शहरों में1करोड़13लाख से अधिक घरो को निर्माण हेतु मिली मंजूरी
महाराजगज 5 अक्टूबर। आजादी के 75 वे वर्ष पर आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर विकास अभिकरण डुडा के तत्वाधान में नगर पालिका परिषद महाराजगज में गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहाकि हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। उन्होंने कहाकि गरीबों के घर के लिए केंद्र पैसा दे रहा था लेकिन 2017 से पहले यूपी में जो सरकार थी वह गरीबों के लिए घर बनवाना ही नहीं चाहती थी। गरीबों के लिए घर बनवाओं इसके लिए पहले हमसे जो सरकार में थे, उनसे मिन्नतें करनी पड़ती थी।उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के प्रबंधन की तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने कहाकि मकान का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में जाता है। कोई बिचौलिया इसमें हस्तक्षेप नही कर सकता।पीएम आवास योजना- शहरी के तहत केंद्र सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए बैंक खाते में भेजे हैं।
पहले के सरकारी आवास मिलने में लंबा वक्त लगता था, जो मिलते थे वे साइज में छोटे होते थे, मैटेरियल खराब की शिकायत मिलती थी। 2014 के बाद स्थिति बदलनी शुरू हुई। 2014 के बाद भाजपा सरकार ने पीएम आवास के तहत 1 करोड़ 13 लाख मकान बनाने की मंजूरी दी। इनमें से 50 लाख घर लोगों को सौंपे भी जा चुके हैं। ईंट-पत्थर से इमारत बन सकती है, उसे घर नहीं कह सकते। पिछली सरकारों में यूपी में आवास योजना – शहरी का काम ठीक से नहीं होता था। तब 18 हजार घरों की मंजूरी के बावजूद 18 घर भी नहीं बने थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आसरकार में आवास योजना – शहरी में 9 लाख घर बनाकर दिए गए हैं। जबकि 14 लाख घर निर्माण के अलग-अलग चरणों में हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंतरी योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत निर्मित घरों की चाबियां डिजिटली सौंपीं। इस अवसर पर वर्चुअली 75,000 लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी। शीर्ष नेतृत्व ने वर्चुअली अपने विचार भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग अलग स्थानों के लाभार्थियों से संवाद भी किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, पी ओ डुड अरुण शुक्ल के अलावा अजय श्रीवस्तब, बबलू सिंह, जगदीश गुप्ता, सानन्दन पटेल के अलावा तमाम सभासद व लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

