स्कार्पियो व बाइक में जोरदार टक्कर से बाइक चालक की घटनास्थल पर हुई मौत
गोरखपुर थाना बेलीपार के महाबीर छपरा बासगाव रोड पर धोबहा पुल के पास कल साम 6,30 बजे मोटरसाइकिल सवार को पीछे से स्कर्पीयो ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतेद्र कुमार उर्फ पमपम भारती ग्राम बेला थाना बेलीपार के निवासी थे जो कुछ बासगाव रोड महाबीर छपरा अपने घर के तरफ आ रहे थे कि बाईक पर पीछे से स्कर्पीयो कि जोरदार टक्कर से मौके पर गीर पडे। जिससे काफी चोट के कारण उनकी मृत्यु हो गई मौके पर थाना बासगाव पहुच कर सतेद्र को पी एच सी केंद्र बासगाव ले गई ।जहा डाक्टरो ने मृत घोसित किया पर परिजनों ने सतेद्र को सदर अस्पताल गोरखपुर ले गये वहा भी जाच के बाद डाक्टर मृत घोषित कर लास को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहा बेला गाव में सतेद्र के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

