जेनरेटर में बिजली उतर जाने से युवक की मौत
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के कामता बुजुर्ग निवासी राजनाथ वर्मा की करेंट लगने से लक्ष्मीपुर देउरवा में मौत हो गई । सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा में बिल्डिंग की दुकान पर जेनरेटर से बेल्डिंग का कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया आस पास के लोगों ने दौड़ कर जेनरेटर बन्द किया तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी।अब मृतक राजनाथ के बच्चों को कौन देगा दो जून को रोटी ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

