बेलसंड के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामस्वार्थ राय के पुत्र अजय कुमार लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव
——————————
शिवहर बिहार —-
शिवहर लोकसभा के बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक स्व..
राम स्वार्थ राय के पुत्र अजय कुमार ने विधानसभा चुनाव बेलसंड से लड़ने का एलान किया हैं।
अजय कुमार के पिता बेलसंड विधानसभा से एक मात्र यादव जाति के विधायक बने थे, इनके अलावा कोई दूसरे यादव को राजद ने टिकट नहीं दिया अभी तक।
पूर्व विधायक स्वर्गीय राम स्वार्थ राय साल 2000 में राजद से विधायक बने थे तब 32000 वोट से इन्होंने जेडीयू के राणा रणधीर सिंह चौहान को हराया था। इन्हें 53184 वोट मिले थे। राजद से अभी संजय गुप्ता विधायक हैं।
लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद उन्होंने बेलसंड विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
बेलसंड विधानसभा तरियानी से परसौनी ब्लॉक तक फैला हुआ है।
अजय कुमार के चुनाव लड़ने की घोषणा से क्षेत्र में राजनीतिक चहल-पहल बढ़ गई है।
बेलसंड विधानसभा के भावी प्रत्याशी अजय कुमार ने कहा है कि मेरा क्षेत्र भ्रमण जारी है।
संजय गुप्ता एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज शिवहर बिहार

