
नागेन्द्र सिंह बनाए गए विहिप के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख
काशी प्रांत विश्व हिन्दू परिषद के 22 जिलों की बैठक हुई आयोजित
सुलतानपुर।काशी प्रांत विश्व हिन्दू परिषद की 22 जिलों की दो दिवसीय योजना बैठक प्रयागराज के संपन्न हुई।बैठक में काशी प्रांत के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी विहिप, बजरंग दल,मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनें मौजूद रही। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रचारक रमेश जी, विहिप के केन्द्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देश पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र, प्रांत संगठन मंत्री नितिन जी, पूर्व आईजी केपी सिंह प्रांत अध्यक्ष का उद्बोधन हुआ।बैठक में आगामी योजना पर विस्तार से चर्चा हुई और काशी प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई।प्रमुख रूप से विहिप सुलतानपुर के विभागाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एडवोकेट को काशी प्रांत का विशेष संपर्क प्रमुख बनाया गया है। सुशील को प्रांत संयोजक बजरंग दल,आनंद शुक्ला को प्रांत सह समरसता प्रमुख बनाया गया है सीमा सिंह कट्टर सनातनी को जिला संयोजक दुर्गावाहिनी,डॉ आकृति अग्रहरि को दुर्गा वाहिनी सहसंयोजिका बनाया गया है।सरोज देवी को जिला प्रमुख मातृशक्ति एवं सुमन देवी शर्मा को सह मातृशक्ति प्रमुख बनाया गया है।काशी प्रांत के नव नियुक्त पदाधिकारियों को पूर्व प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायन सिंह,जिलाध्यक्ष विहिप निशा सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,पूर्व डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ आरपी सिंह,डॉ सुजीत सिंह,पूर्व जिला जज आरपी शुक्ला,पूर्व सीएमओ डॉ बीबी सिंह आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।