
साइबर फ्राड के पीडितों के दो लाख पन्चानबे हजार दो सौ अन्ठान्बे रुपये (2,95,298/- रुपये) कराये गए वापस-
एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह महाराजगंज
महराजगंज,पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकार साइबर क्राइम थाना / अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज श्री आतिश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्रॉड से पीडित आम जन मानस के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण अभियान के क्रम में साइबर थाना महराजगंज द्वारा 04 पीड़ितों के कुल रु० 2,95,298/- रूपये (दो लाख पन्चानबे हजार दो सौ अन्ठान्बे रुपये) त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों के खाते में कराये गये ।
अपराध करने का तरीका-उपरोक्त अपराध के क्रम मे पीडितों को साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक लिंक को क्लिक करने पर आवेदकों के साथ फ्रॉड होना, पर्सनल डाटा हैक करके ऑनलाइन फ्रॉड आदि ।
पीड़ितों का विवरण_1- सुमित कुमार पाण्डेय पतावल थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज से कुल फ्राँड रू 168798.00/,2-चन्द्र विजय सिंह कार्यालय विशेष अभि0 सूचना शाखा महराजगंज से कुल फ्रॉड रू0 64500.00/-,3-अमीरूलाह पुत्र मनौवर निवासी धनेवा धनेई गबहुआ थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से कुल फ्रॉड रू० 42000.00/-,4- जनार्दन उपाध्याय पुत्र तारा उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुर महन्थ नेबुईया थाना धुधली जनपद महराजगंज से कुल फ्रॉड रू0 20000.00/-
उक्त पीड़ितों/ आवेदकों ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगज के समक्ष प्रस्तुत हुए थे। जिस सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में साइबर थाना महराजगंज टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पीड़ितो के कुल 2,95,298/- रुपये (दो लाख पन्चानबे हजार दो सौ अन्ठान्बे रुपये) ऑनलाइन उसके खाते में वापस कराये गये जिस पर आज दिनांक 10/08/2024 को पीडितो द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय व साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
बरामद करने वाली टीम-1. निरीक्षक श्री सजनू यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज,2. उ0 निरीक्षक श्री अमित यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज,3. क0आ0 ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव,4. हे0का0 सतेन्द्र मल्ल साइबर थाना जनपद महराजगंज,5. हो0का0 विजय गौड़ साइबर थाना जनपद महराजगंज,6. का0 लालबहादुर यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज,7. म०हे0का0 चन्द्रप्रभा वर्मा साइबर थाना जनपद महराजगंज,8. म0का0 गुन्जन यादव साइबर थाना जनपद महराजगंज सामिल रहे।