19 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा करने वाले अमरनाथ यात्री राजेंद्र अवस्थी का किया गया सम्मान
एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – सुमन पाण्डेय
श्री अमरनाथ यात्री महासंघ उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी को अमरनाथयात्रियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
लालगंज में एक भंडारे के कार्यक्रम में उपस्थित सभी अमरनाथ यात्रियों ने 19 वर्षों से लगातार बाबाअमरनाथ बर्फानी के दर्शन करने एवं हजारों लोगों को अमरनाथ यात्रा हेतु प्रेरित करते हुए प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रियों की सेवा में तत्पर रहने वाले, बाबा बर्फानी के भक्त ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के माध्यम से 14 वर्षों से निरंतर गरीब, निराश्रित, बेसहारा बुजुर्गों , एवं दिव्यांग जनों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था मंडल के सहयोगी सदस्यों महेंद्र अग्रवाल जगदीश चेन्नानी , गंगेश चौरसिया, मान बहादुर सिंह ,पंकज मिश्रा, दिलीप वाधवानी , राजू अग्रवालके साथ करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में लालगंज पान दरीबा अंबेडकर मार्ग में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
शाखा प्रभारी दुर्गेश सिंह, उरेंद्र बहादुर सिंह( बबलू भैया), धर्मेंद्र कुमार, पंडित सतीश त्रिवेदी राजकुमार प्रजापति ,जय बाजपेई ,आदि ने भंडारे पर आरती पूजन के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया जो की काफी देर रात तक चला रहे। सावन मास में हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम में सभी शिव भक्तों के द्वारा बम बम भोले, जोगी तेरा रूप निराला अमरनाथ में डेरा डाला,बाबा अमरनाथ बर्फानी की जय, केखूब लगे गए जयकारे।
शिव शक्ति जागरण ग्रुप केमुकेश शुक्ला द्वारा भजन संध्या एवं भव्य झांकियां राधा- कृष्ण, एवं शिव तांडवकीअदभुत प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उपस्थित अमरनाथ यात्रियों में राजेश पांडे, महेंद्र अग्रवाल, पंकज मिश्रा,गंगेश चौरसिया, रामराज गिरी, चंद्रशेखर शुक्ला, शाखा प्रभारी दुर्गेश सिंह , पंडित सतीश त्रिवेदी ,राजकुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमन गुप्ता, श्रवण कुमार शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

