नगर सभापति राजन नन्दन सिंह हुए 35 वर्ष के लगा बधाईयों का तांता
———————————–
शिवहर—- एन्टिकरप्शन मीडिया न्यूज संवाददाता – राजेश कुमार उपाध्याय
नगर सभापति राजन नन्दन सिंह आज 26 जुलाई 2024 को 35 वर्ष को हो गये।
उनके 35 वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतकों के द्वारा बधाई एवं शुभकामना देने वालों की होड़ लग गया है।
राज दरबार से ताल्लुक रखने वाले स्वर्गीय बजरंगी बाबू के छोटे पुत्र व राजलक्ष्मी ग्रुप सेवा संस्थान के निदेशक देवव्रत नन्दन सिंह उर्फ सोनू बाबू के छोटे भाई राजन नन्दन सिंह का जन्म 26 जुलाई 1979 को हुआ था।
सभापति बनने से पूर्व लखनऊ में एपलियों रेडिमेड गवर्नमेंट कंपनी के मालिक थे। तथा है, वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के भी मालिक है।
ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले सभापति राजन नन्दन सिंह नगर सभापति शिवहर का बनने को लेकर जनता के बीच अपनी अथक मेहनत के बल पर काफी लोकप्रिय हो गए थे और पहली बार में ही चुनाव लड़कर वे काफी मतों के अंतराल से चुनाव जीत कर नगर सभापति की कमान पिछली साल 2023 में संभाले।
35 वर्षीय युवा सभापति राजन नन्दन सिंह ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर जिले वासियों को विशेषकर नगर परिषद शिवहर क्षेत्र वासियों से वादा किया है कि मेरा कार्यकाल जनता के लिए समर्पित रहेगा।

