मोहर्रम 17 जुलाई को, ताजिया बनाने की अंतिम दौर
———————————
संवाददाता – शिवम् राज गोरखपुरी ————
—————-
पेट्रोल पंप स्थित अलीनगर में ताजिया विश्व कप जीतने का मॉडल बनाया जा रहा
——————————
शिवहर—- इमाम हुसैन की शहादत और कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम देश दुनिया के साथ शिवहर जिला में भी 17 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।
शिवहर पेट्रोल पंप स्थित अलीनगर वार्ड नंबर 2 में हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के खुशी में वर्ल्ड कप के आकार का ताजिया बनाया जा रहा है।
मोहम्मद हुसनैन , मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इश्तियाक अहमद खां मोहम्मद सद्दाम हुसैन सहित लोगों ने बताया है कि आशुरा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाते हैं ,
इसके अलावा ताजिया और जुलूस निकालते हैं ।
जिसमें लोग इमाम हुसैन और उनके साथ शहीद हुए लोगों को याद कर खुद को जख्मी भी कर लेते हैं ।
ताजिया हजरत इमाम हुसैन की कब्र के प्रतीक के रूप में होता है।
मोहर्रम से ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत होता है। शिया मुस्लिम 10 दिनों तक इमाम हुसैन की याद में शोक मनाते हैं।
मोहर्रम की दसवीं तारीख को योम- ए-आशुरा होता है।
आशुरा के दिन ही इमाम हुसैन कर्बला की यंग में शहीद हुए थे।
इमाम हुसैन की शहादत और कुर्बानी की याद में मुहर्रम मनाया जाता है तथा उनकी शाहिद की याद में ताजिया और जुलूस निकाले जाते हैं।
शिवहर शहर स्थित पेट्रोल पंप के पास अलीनगर में बना रहे ताजिया के बारे में बताते हुए कहा है की ताजिया बांस से बनाए जाते हैं,
कागज या अबरक से सजाए जाते हैं।
छोटे और बड़े ताजिया कंपैक्ट ताजिया कार्डबोर्ड से बनाए जाते हैं।
अलीनगर में बन रहे ताजिया लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं।
शिवम् राज गोरखपुरी संवाददाता

