
महराजगंज,पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण
में थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में दिनांक 07.06.2024 को समय 15.30 बजे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति अवैध तस्करी मादक पदार्थ* से दो नफर अभियुक्तगण के कब्जे से 30 शीशी ओनेरेक्श सीरप, 110 एम्पुल डायजापाम इन्जेक्शन, एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस फोनेक्स नं0 UP55M8461व 02 अदद मोबाइल हैण्ड सेट रियलमी व ओप्पो बरामद किया गया। इसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पूछताछ विवरण-अभियुक्त गणेश यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2020 में नेपाल के थाना नवलपरासी से NDPS के मामले में तथा थाना बरगदवा के 19/2024 धारा 8/21/23 NDPS ACT के मामले में अपने गाँव के दीपेश गौड़ के साथ जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपने ही गाँव के मिथुन चौधरी के साथ मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी नेपाल के लिए करने लगा था।गिरफ्तारी का स्थान व समय -बरगदवा कब्रिस्तान दिनांक 07.06.2024 समय 15.30 बजे
बरामदगी विवरण1. 30 शीशी ओनेरेक्श सीरप,110 एम्पुल डायजापाम इन्जेक्शन एक अदद मोटर साइकिल टीवीएस फोनेक्स नं0 UP55M8461
अभियुक्तगण का नाम पता गणेश यादव पुत्र रामप्रकाश यादव निवासी बरगदवा थाना बरगदवा जनपद महाराजगंज उम्र
करीब 23 वर्ष मिथुन चौधरी पुत्र स्व0 महातम चौधरी निवासी बरगदवा हरदीटोला थाना बरगदवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास*गणेश यादव मु0अ0सं0 106/2024 धारा 8/21/23 NDPS ACT थाना बरगदवा महराजगंज मु0अ0सं0 19/2024 धारा 8/21/23 NDPS ACT थाना बरगदवा महराजगंज
मु0अ0सं0 66/2020 धारा NDPS ACT से संबंधित थाना नवलपरासी राष्ट्र नेपाल मिथुन का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 106/2024 धारा 8/21/23 NDPS ACT थाना बरगदवा महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण1. उ0नि0 राजीव कुमार तिवारी2. उ0नि0 रवीन्द्र नारायण मिश्रा3. का0 अमन सिंह4. का0 संदीप मौर्य5. का0 सुनील कुमार