
वरिष्ठ संवाददाता अजय कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट अमूल्यरत्न न्यूज़ के लिए
स्थापना दिवस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामविचार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विशिष्ट अतिथि बासडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर गति प्रदान की।
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी अपने जान पर खेलकर सटीक जानकारी आम लोगो तक पहुंचाते हैं। कोरोना के समय में भी पत्रकारों ने इसे साबित करके दिखाया है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों का ध्यान रखना सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि विधायक केतकी सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार शब्द अपने आप में संघर्ष का पर्याय हैं। पत्रकार गण अपनो, दूसरो से तथा खुद से संघर्ष कर अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। विषम से विषम परिस्थितियों में भी मीडिया अपना काम जारी रखता है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों द्बारा लिखी गई बातो पर जनता विश्वास करती है। इसलिए पत्रकारों की भी जिम्मेदारी है कि वह सच्चाई का पता लगाने के बाद ही खबर को लिखे, और दिखाएं जिससे जनता का भरोसा न टूटे।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार गण जनहित से जुड़े मुद्दों तथा जनहित से जुड़ी योजनाओ के प्रचार प्रसार पर हमेशा सहयोग किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
समारोह में प्रदेश के 75 जनपदों से आए संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आएं हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बलिया ज़िला अध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम समापन के अंतिम दौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने राष्ट्रीय पत्रकार संघ का पांचवां स्थापना दिवस गोरखपुर में मनाएं जाने की घोषणा किया।