
महराजगंज, शासन के आदेश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच किया गया है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल गेट पर खुले सभी लैब की जांच की गई। जिसमें छः पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित होता पाया गया है।
जिसके बाद कार्यवाही करते हुए रक्त पैथोलॉजी, ब्लड केयर, शुभम पैथालॉजी, आस्था पैथालॉजी, पवन पैथालॉजी तथा एक अन्य लैब को सील कर दिया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा क्षेत्र में जांच किया जा रहा है। जो भी अवैध पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई कार्यवाही के बाद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है, कई लोग लैब बंद कर गायब हो गए।
आखिर कब से चलता था ये गोरखधंधा किसके रहमो करम से,इतना कमाने का वक्त विभाग के ही द्वारा पाया जाता होगा। इसी जनपद का सदर स्थित शिकारपुर चौराहे का है ऐसे कई बिना प्रमाणित रूप से दवाई की दुकानदार नीम हकीम खतरे जान बनी हुई है।यह सही है कि रस्मों की कमी पर अधिकतर विभाग वक्त नहीं देता है। रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज