
महाराजगज 19 दिसंबर। मोदी सरकार ने 9 वर्षों को समाज के गरीबों और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के विकास के लिए समर्पित किया। मोदी सरकार ने सभी नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर देने का काम किया है। भारत को गरीबी के खिलाफ जीत दिलाने के लिए प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना मोदी सरकार का लक्ष्य है। उक्त बातें सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया ने बरगदवा राजा, सलामत गढ़, जगपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व और उनकी सेवा ने गरीब लोगों के कल्याण को बढ़ावा देने, महिलाओं को सशक्त बनाने, कृषि-अनुकूल योजनाओं के माध्यम से किसानों की सहायता करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने, लोगों को कुशल बनाने और इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायजक ने कहा कि 55 वर्ष तक देश पर शासन करने वालो ने गरीबो के हक पर डाका डाला ।वही प्रदेश में चार बार सपा चार बार बसपा ने भी शासन किया तो प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर था। सरकार की सभी योजनाये तुष्टिकरण और जातिवाद की चाशनी में डूबी रहती थी। विधायक ने कहा कि प्रदेश में डर और भय का वातावरण था।मा बहन घरों से निकल नही पाती थी।बच्चियां स्कूल से सही सलामत घर पहुच जाय इसकी चिंता लगी रहती थी। किसान लाचार था खाद बीज के लिए लाठियां मिलती थी।आज देश व प्रदेश की परिस्थितियां आप सभी के आशीर्वाद भाजपा की सरकार बनने के बाद बदली है। सभी के चेहरे पर मुस्कान, सभी के विकास और उत्थान के लिए केंद्र एवम प्रदेश की सरकार सकल्पित है। इस।इस अवसर पर विधायक ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।नौनिहालों को अन्न प्राशन कराया वही बहनों की गोद भराई की। इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियो ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत और डेढ़ भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, मंडल महामंत्री सूर्यनाथ शर्मा, प्रधान राम सबारे यादव , धर्मेंद्र मौर्य, परिखन गुप्ता, सरदार राव, रामाज्ञा जायसवाल, प्रदीप भारती, अजीत यादव,श्याम सुंदर ,हीरा यादव, ए डी ओ पंचययत सुधीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी साकेत पटेल,राम पाल यादव, आशा,आगनवाडी, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा कृषि सहित विभ8नन विभाग के लोग के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर कैलाश सिंह महराजगंज