नमो नमो क्रांति फाउंडेशन जिला अंबेडकरनगर सदस्यता अभियान चलाया गया
नमो नमो क्रांति फाउण्डेशन की एक आवश्यक बैठक शिव बाबा के निकट संस्थापक श्रीमती रीपू सिंह की का अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक तिवारी जी रहे उक्त कार्यक्रम में संस्थापक जी के दिशा निर्देश में प्रदेश महासचिव श्री अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री दिनेश श्रीवास्तव व युवा जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी जी को जिम्मेदारी सौंपी संस्थापक जी ने कहा कि संगठन कार्यकर्ता के हित के लिए हमेशा संघर्ष करती रहूंगी वहीं प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है उनके सुख दुःख में शामिल रहूंगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने का हर सम्भव प्रयास करता रहूंगा सभी पदाधिकारियों ने अपने पद का समुचित निर्वहन करते रहने का वादा किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता द्विवेदी सुगंध बाला रेखा गुप्ता सन्तोष इत्यादि लोग उपस्थित रहे

