*घास काटने गई नाबालिक लड़की के साथ जबरन बलात्कार*
बन रही पुलिया पर लेबर का काम कर रहा था आरोपी
मुबारक गंज – रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्त बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की तहरीर पीड़िता के भाई ने थाना प्रभारी रौनाही संतोष कुमार सिंह को दी।
शनिवार शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिया का निर्माण हो रहा था।
जिस पर अन्य लेबरों के साथ देशराज पुत्र मंशाराम निवासी जनपद रायबरेली थाना नसीराबाद लेबर का काम कर रहा था।
पीड़िता के भाई की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया शनिवार लगभग 5:00 बजे मेरी बहन घास काटने गांव के बाहर गई हुई थी इसी बीच देशराज पुत्र मंसाराम ने जबरन खींच कर बलात्कार किया।
चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।
थाना प्रभारी रौनाही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया पीड़िता का बयान व मेडिकल कराया गया, आरोपी पर धारा संख्या 376,506,व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।

