जनपद जालौन, 22 मार्च 2023
अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता
जनपद के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ तहसील व विकासखंड स्तर पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया
दुर्गा सप्तशती के नियमित पाठ से रहे निरोगी व धनवान
शासन के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में विकास खंडों में प्रसिद्ध मंदिरों में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में आज जनपद की विभिन्न तहसीलों तथा विकासखंड स्तर पर प्रसिद्ध मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
दुर्गा सप्तशती का पाठ जनपद स्तर पर नावली माता नदीगांव, जालौनी माता कुठौंद, विकासखंड महेवा आदि विभिन्न मंदिरों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
मां दुर्गा की प्रतिमा पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना व पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया।
जिस किसी के भी द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है वह धन संपदा से परिपूर्ण रहता है तथा निरोगी भी रहता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे दुर्गा सप्तशती के पाठ के आयोजन का महत्व नारी शक्ति को बढ़ावा देना है जो इसके माध्यम से पूर्ण हुआ है।

