अयोध्या 22 मार्च 2023 (अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता)ः
जिलाधिकारी………..
श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के सम्बन्ध में अयोध्या एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब व अयोध्या मे वाटर स्पोर्टस को बढ़ावा दिये जाने हेतु अयोध्या बोट क्लब की स्थापना किये जाने इसके संचालन एवं स्थल चयन के सम्बन्ध में बैठक की गयी।
उक्त बैठक में उपाध्यक्ष / नगर आयुक्त अयोध्या विकास प्राधिकरण / नगर निगम अयोध्या श्री विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर), आर०एम० अयोध्या, ए0आर0ओ0 अयोध्या, उपनिदेशक पर्यटन एवं अयोध्या एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब तथा अयोध्या बोट क्लब के सम्बन्ध में कार्य करने के इच्छुक पवनसुत एडवेंचर ट्रस्ट एवं मणिकर्णिका वाटर स्पोर्टस ट्रस्ट के डायरेक्टर सत्यम दूबे आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में स्थल चयन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब हेतु अयोध्या में जहाँ पर सरयू आरती होती है उसी के सामने सरयू नदी के उस पार दुर्गागंज में सरकारी भूमि है जिस पर किसानो द्वारा अभी फसल लगायी गयी है उक्त स्थल को चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
जब तक फसल कट नही जाती तब तक के लिए बालू घाट पर भूमि उपलब्ध कराये जाने एवं एडवेंचर स्पोर्टस् जैसे पैरा ग्लाइडिंग, ZIP LINE एवं BUNJEE JUMP के लिए स्थान निर्धारित किये जाने हेतु पवनसुत एडवेंचर ट्रस्ट द्वारा अनुरोध किया गया।
अयोध्या बोट क्लब के लिए पुराने सरयू पुल के बाये व दाये सरयू नदी में स्थान निर्धारित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।
इस पर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में अयोध्या विकास प्राधिकरण को EOI upload करने एवं पेपर में विज्ञप्ति देने के निर्देश दिये गये तथा आयुक्त की अध्यक्षता में शीघ्र ही बैठक करके अयोध्या एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब व अयोध्या बोट क्लब की स्थापना हेतु स्थान चयनित करने के लिए निर्देश दिये गये।

