अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता
नंदलाल
***********************************
उत्तरी तमिलनाडु के कांचीपुरम जिला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को लगी आग से 19 लोग गंभीर रूप से झुलसे …….
गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों में से आठ की हालत बताई जा रही नाजुक…..
सभी को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया है भर्ती ……
इस हादसे में आठ लोगों की हुई मौत …….
मिली जानकारी के मुताबिक कांचीपुरम पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी……
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम आ गई एक्टिव मोड में……..
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिशों के साथ ही पटाखा फैक्ट्री से 27 लोगों को किया रेस्क्यू ………
गंभीर रूप से झुलसे सभी को रेस्क्यू कर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने आठ लोगों को घोषित कर दिया मृत……..
पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से झुलसे अन्य 19 लोगों का चल रहा उपचार ……
सभी घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया है भर्ती जहां सभी का चल रहा उपचार…..
कांचीपुरम पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जुटी तहकीकात में…….

