परंपरा, उमंग और उत्साह से मनाया गया होली पर्व
अमूल्यरत्न न्यूज संवाददाता – कैलाश सिंह
महराजगंज, शिकारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगो ने होलिका की पूजा कर परिवार के लिए कुशल क्षेम की कामना की। इस दौरान देव स्थल पर ब्रह्म पूजन करके मांगलिक गीत गाये गए।
गांवों में होली पर्व को लेकर उल्लास बना रहा। पारंपरिक वेशभूषा धारण कर होलिका स्थल पर पहुंच कर राख़ को मस्तक पर लगाया गया।। इस दौरान होलिका की परिक्रमा करके पूजा की और सुख समृद्धि की कामना की। शिकारपुर, भिसवां, अगया, सिसवा राजा, लक्ष्मीपुर शिबाला, रामनगर, कोदईला गम सभाओ मे आपसी सौहार्द से भाई चारे की भावनाओं से होली के त्यौहार को मनाया गया।
होली पर्व के उपलक्ष्य में घरों में चावल, हलवा, पूड़ी व अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाये गए। होली पर्व को लेकर दिनभर उल्लास बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। हिन्दू मुस्लिम त्योहारों की बजह से हुड़दंग पर पुलिस की नजर हुस्तैदी से लगी रही।

