रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति व प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश कि की निंदा
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ अपर मुख्य सचिव (एसीएस) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी सेवा समाप्ति व प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश से पूरे प्रदेश के रोजगार सेवकों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को घुघली ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने उक्त आदेश की घोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ पुष्पा सोनकर को सौंपा। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया ने कहा कि अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा द्वेष भावना वश प्रदेश प्रभारी के खिलाफ सेवा समाप्ति व प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है संगठन इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किए गए कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, कृष्ण प्रताप चंद, वीरेंद्र गुप्ता, विजय शर्मा, नीलम राय, अनामिका उपाध्याय, सुष्मिता तिवारी, प्रतिमा उपाध्याय, अंजना गुप्ता, श्यामसुंदर मद्धेशिया, बजरंगी साहनी, ओमहरी शर्मा, केदारनाथ श्रीवास्तव, सतीश कुमार, परविंद मिश्रा, रामजतन यादव आदि लोग उपस्थित थे।

