*प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गोरखपुर की महिलाएं लगाएंगी स्टाल*
*गोरखपुर*/26 सितंबर को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथ से निर्मित सामान का स्टाल लगाएंगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्टाल लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के 15 जिलों का स्टाल लगाया जाएगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर को प्राथमिकता दी जा रही है। शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं टेराकोटा के उत्पादों के साथ ही कृत्रिम ज्वेलरी, रद्दी और प्लास्टिक के सामान से एक से बढ़कर एक उत्पाद बनाती हैं। महिलाएं सिलाई-कढ़ाई में भी नाम कमा रही हैं। मेजपोश, डिजाइनर वस्त्र, बोतलों के सजाने में इस्तेमाल होने वाले कपड़े भी महिलाएं बनाती हैं।

